CGPSC घोटाले में नया मोड़: ED को मिले डिजिटल सबूत और 170 बैंक ट्रांजेक्शन, बोरघरिया के खाते में 66.64 लाख
CGPSC घोटाले की जांच में ED ने चेतन बोरघरिया की गिरफ्तारी के बाद कई अहम खुलासे किए हैं। एजेंसी के मुताबिक, उनके बैंक खाते में 170 लेन-देन के जरिए 66.64 लाख रुपये जमा हुए और डिजिटल उपकरणों से कथित बातचीत के साक्ष्य मिले हैं।
गणेश पंडाल में DJ को लेकर खूनी विवाद: युवक की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर के संबलपुरी गांव में गणेश पंडाल के पास DJ बजाने को लेकर हुए विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रायपुर में प्रेम कहानी का खौफनाक अंत: प्रेमिका पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप, आरोपी बॉयफ्रेंड फरार
रायपुर के माना थाना क्षेत्र में एक महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गंभीर रूप से झुलसी राजकुमारी साहू की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपी प्रेमी वीरू धीवर घटना के बाद फरार है और उसकी तलाश की जा रही
नवा रायपुर में सजेगा गोल्फ का रोमांच: CM साय करेंगे ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का शुभारंभ, कपिल देव भी होंगे शामिल
नवा रायपुर ओपन 2026 का शुभारंभ 15 सितंबर को फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। क्रिकेट लीजेंड कपिल देव और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के सीईओ अमनदीप जौहल भी समारोह में शामिल होंगे।
117 साल पुरानी गणेशोत्सव परंपरा में शामिल हुए CM साय: गोल बाजार में विघ्नहर्ता के किए दर्शन-पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के ऐतिहासिक गोल बाजार में 117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव परंपरा में शामिल होकर भगवान श्री गणेश के दर्शन-पूजन किए। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
जापानी प्रतिनिधिमंडल ने देखा सिरपुर का वैभव, प्राचीन विरासत से अभिभूत हुए एहिमे यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी
जापान के एहिमे यूनिवर्सिटी के 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सिरपुर की ऐतिहासिक धरोहरों का भ्रमण किया। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के विशेष हेरिटेज टूर में प्रतिनिधिमंडल ने लक्ष्मण मंदिर, बौद्ध विहारों और प्राचीन स्थापत्य को करीब से जाना।
बलरामपुर में आंगनबाड़ी बच्चों के लिए होगा खिलौना दान, 2371 केंद्रों में चलेगा ‘आंगन मिलन सेवा’ अभियान
बलरामपुर जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक 2371 आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन सेवा’ आयोजित होगी। नागरिक बच्चों के लिए सुरक्षित और उपयोगी खिलौने दान कर उनकी खुशियों में सहभागी बन सकेंगे।
सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं: CM साय का आह्वान, 17 सितंबर को हर घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ से जुड़ने की अपील की। 17 सितंबर की शाम 7 बजे हर घर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने का आह्वान किया।



