Asian Games 2026: भारत-अफगानिस्तान के बीच आज क्वार्टर फाइनल, जानिए कितने बजे शुरू होगा मुकाबला
Asian Games 2026 में भारत और अफगानिस्तान के बीच आज पुरुष T20 क्रिकेट का क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। मैच सुबह 10:30 बजे शुरू होगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुकमा और बस्तर दौरे पर, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और राहत शिविरों का करेंगे निरीक्षण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुकमा और बस्तर के दौरे पर रहेंगे। वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और राहत शिविरों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री का सुकमा और जगदलपुर का विस्तृत दौरा कार्यक्रम निर्धारित है।
रायपुर में आज निकलेगी गणेश झांकी, शाम 6 बजे से कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंध; जानें रूट और पार्किंग व्यवस्था
रायपुर में 28 सितंबर को गणेश झांकी समारोह के चलते शाम 6 बजे से कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध रहेगा। शारदा चौक से महादेव घाट तक झांकी मार्ग वाहनों के लिए बंद रहेगा, जबकि श्रद्धालुओं के लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
युवा सीधी और सच्ची बात साहस के साथ रखें, नई सोच को दें नई पहचान: मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ नेक्स्ट यूथ कॉन्क्लेव में युवाओं से अपनी बात सीधी, सच्ची और साहस के साथ रखने तथा नई सोच को पहचान देने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं की ऊर्जा, नवाचार और रचनात्मकता को विकसित छत्तीसगढ़ की शक्ति बताया।
अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए समाज को एकजुट करने में अशोक सिंघल का योगदान अविस्मरणीय: मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर निर्माण की आकांक्षा को जनभावना से जोड़ने और समाज को एकजुट करने में अशोक सिंघल जी का योगदान अविस्मरणीय रहा। उन्होंने छत्तीसगढ़ और प्रभु श्रीराम के आत्मीय संबंध तथा श्री रामलला दर्शन योजना की जानकारी भी साझा
IND vs WI 1st ODI: भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया, कोहली-गिल के शतक से भारत ने सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
भारत ने वेस्टइंडीज को पहले वनडे में 8 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। विराट कोहली और शुभमन गिल ने शतक जड़े, जबकि कुलदीप यादव ने 4 विकेट चटकाए।
बाढ़ के बीच जिला प्रशासन बना जीवनरक्षक, एयरलिफ्ट से सुरक्षित लाए गए 6 कर्मचारी
बाढ़ के बीच इन्द्रावती नदी पार माड़ क्षेत्र में फंसे पटवारी और सर्वेयर सहित 6 कर्मचारियों को जिला प्रशासन ने एयरलिफ्ट कर सुरक्षित बीजापुर पहुंचाया। जिला अस्पताल में जांच के बाद सभी स्वस्थ पाए गए।
‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने किया छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान का उल्लेख, 10 लाख से अधिक पौधों का वितरण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर घर मुनगा’ अभियान का उल्लेख किया। प्रदेश में अब तक 10 लाख 29 हजार 831 मुनगा पौधों का वितरण किया जा चुका है।
विशेष लेख: पक्की छत से बदली जिंदगी, जशपुर में 96,801 परिवारों को मिला पक्का मकान
प्रधानमंत्री आवास योजना ने जशपुर के हजारों परिवारों की जिंदगी में बदलाव लाया है। जिले में 1 लाख 12 हजार 948 आवास स्वीकृत और 96 हजार 801 आवास पूर्ण हो चुके हैं। पीएम जनमन और आवास प्लस 2.0 के जरिए पात्र परिवारों तक आवास का लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी
विशेष लेख: ‘सेवा संकल्प अभियान’ से बदल रहा बस्तर, शिक्षा और अवसरों से युवा गढ़ रहे नई पहचान
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बस्तर में उच्च शिक्षा, रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम और आधुनिक अधोसंरचना का विस्तार किया जा रहा है। शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय को MERU योजना के तहत 100 करोड़ रुपए का अनुदान मिला है।



