कुनकुरी में 1.01 करोड़ रुपये के दो विकास कार्यों को मिली मंजूरी, सूर्य नमस्कार चौक और सामुदायिक भवन का होगा निर्माण
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप जशपुर जिले के कुनकुरी में 1.01 करोड़ रुपये से अधिक के दो विकास कार्यों को अंतिम स्वीकृति मिली है। 76.81 लाख रुपये से सूर्य नमस्कार चौक और 24.83 लाख रुपये से सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा।
विदेश मंत्रालय ने SING Forum 2026 के लिए छत्तीसगढ़ का किया चयन, 3 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर जाएंगे CM विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 3 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर प्रवास पर रहेंगे और Singapore-India Network for Growth Forum 2026 में छत्तीसगढ़ के निवेश अवसरों को प्रस्तुत करेंगे। प्रतिनिधिमंडल MSME, स्टार्टअप, कौशल विकास और हरित विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा करेगा।
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को दिए समयबद्ध कार्ययोजना के निर्देश, धान खरीदी से जल प्रबंधन तक योजनाओं की समीक्षा
मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में विभागीय सचिवों की बैठक हुई। इसमें धान खरीदी, जल प्रबंधन, प्रशासनिक सुधार, ई-गवर्नेंस, सेवा सेतु और जिलों की मॉनिटरिंग सहित विभिन्न विषयों की समीक्षा कर समयबद्ध कार्ययोजना के निर्देश दिए गए।
छत्तीसगढ़ पर्यटन को वैश्विक बाजार से जोड़ने की पहल: ‘Central India Connect Chhattisgarh Marketplace-2026’ में देश-विदेश के टूर ऑपरेटर्स का संगम
विश्व पर्यटन दिवस पर नवा रायपुर में ‘Central India Connect Chhattisgarh Marketplace-2026’ का आयोजन हुआ। देश-विदेश के टूर ऑपरेटर्स और ट्रैवल एजेंट्स ने हिस्सा लिया। B2B बैठकों के जरिए नए टूर पैकेज, व्यावसायिक साझेदारी और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई।
महानदी के तटीय क्षेत्रों में प्रशासन अलर्ट: शिवरीनारायण में कलेक्टर-एसपी ने बैराज, पुल और राहत शिविर का किया निरीक्षण
महानदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जांजगीर-चांपा जिला प्रशासन अलर्ट है। शिवरीनारायण में कलेक्टर-एसपी ने बैराज, पुल और राहत शिविर का निरीक्षण किया। बढ़ते जलप्रवाह के कारण महानदी पुल पर आवागमन बंद कर दिया गया है।
बाढ़ प्रभावित सुकमा पहुंचे CM साय: राहत केंद्रों का किया निरीक्षण, प्रभावित लोगों से मिले; बोले- राहत-बचाव में नहीं होनी चाहिए कोई कमी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ प्रभावित सुकमा का दौरा कर राहत केंद्रों का निरीक्षण किया और प्रभावित लोगों से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों में किसी भी तरह की कमी नहीं होने देने के निर्देश दिए।
कांकेर में माओवादी डंप से बरामद 20 लाख रुपये गायब होने का आरोप, दो DSP की भूमिका पर उठे सवाल
कांकेर में माओवादी डंप से बरामद करीब 20 लाख रुपये गायब होने का आरोप सामने आया है। आरोप है कि रकम तत्कालीन दो DSP ने आपस में बांट ली। मामले की आंतरिक जांच हुई, लेकिन रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है।
छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में 40 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा, रायपुर-दुर्ग समेत कई इलाकों में बारिश के आसार
छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता अभी बनी हुई है। मौसम विभाग ने 12 जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं रायपुर के महादेवघाट पुल से आवाजाही बहाल हो गई है।
बारिश से फसल नुकसान पर किसानों को CM साय का भरोसा, सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश और बाढ़ से फसल व मकानों को हुए नुकसान के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रभावित किसानों को मुआवजे का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि पहले नुकसान का सर्वे और आकलन कराया जाएगा, जिसके बाद नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
बिलासपुर के अस्थाई गौठान में 30 मवेशियों की मौत, चारा-पानी और शेड की व्यवस्था पर उठे सवाल
बिलासपुर के सीपत क्षेत्र के झलमला गांव में अस्थाई गौठान में करीब 30 मवेशियों की मौत का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने चारा-पानी और शेड की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं, जबकि सरपंच ने बारिश, ठंड और बीमारी को मौत की वजह बताया है।



