अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर छत्तीसगढ़ से गूंजेगा हरित भारत का संदेश, मुख्यमंत्री करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 23 जून को नया रायपुर के ग्राम पलौद में 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ करेंगे।
हाईकोर्ट डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती परीक्षा 28 जून को, रायपुर के 35 केंद्रों में 9,856 अभ्यर्थी होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती के लिए 28 जून को रायपुर के 35 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा में 9,856 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जबकि सुचारू संचालन के लिए प्रशासन ने नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है।
बस्तर के शिक्षा मॉडल ने रचा इतिहास, छात्रवृत्ति परीक्षा में होनहार बच्चों ने लगाई बड़ी छलांग
बेहतर रणनीति और तैयारी के बलबूते 177 बच्चों का हुआ चयन जगदलपुर-छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 में सफलता की एक ऐसी नई और अभूतपूर्व इबारत लिखी है, जिसे वर्षों तक याद रखा जाएगा। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा और जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन के
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा
रायपुर से शुरू हुई सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा में 1000 से अधिक विशिष्टजन, कलाकार और साहित्यकार विशेष ट्रेन से सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजनांदगांव को दी 510 करोड़ से अधिक के 333 विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजनांदगांव में 510 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 333 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। साथ ही फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए किसानों को खरीफ 2026 से प्रति एकड़ 15 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
पीएम-किसान उत्सव दिवस में स्व-सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी, किसानों तक पहुंची योजनाओं की जानकारी
बस्तर जिले में आयोजित पीएम-किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम में स्व-सहायता समूहों, किसान परिवारों और सामुदायिक संस्थाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों तक केंद्र सरकार की कृषि एवं ग्रामीण विकास योजनाओं की जानकारी पहुंचाई गई।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने दिया इस्तीफा, लेबर पार्टी में बढ़ी सियासी हलचल
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने पद से इस्तीफा दे दिया है। लेबर पार्टी के भीतर बढ़ते दबाव, घटते जनसमर्थन और राजनीतिक चुनौतियों के बीच लिए गए इस फैसले के बाद अब देश के अगले प्रधानमंत्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
अवैध खनन पर सख्ती: उड़नदस्ता टीम की छापेमारी, कई जगह मिली गड़बड़ियां
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खनिज विभाग की केंद्रीय उड़नदस्ता टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। बलौदाबाजार में 6 क्रशर इकाइयों को सीलबंद किया गया, जबकि सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अवैध रेत उत्खनन में प्रयुक्त चैन माउंटेन मशीन जब्त की



