कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में BJP का शक्ति प्रदर्शन: CM विष्णुदेव साय समेत प्रदेश नेतृत्व ने बनाई आगामी रणनीति

कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में BJP का शक्ति प्रदर्शन: CM विष्णुदेव साय समेत प्रदेश नेतृत्व ने बनाई आगामी रणनीति

रायपुर, 10 जुलाई 2026

राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक, सह-संयोजक और कार्यसमिति सदस्य मौजूद रहे।

बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, सदस्यता अभियान, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार, संगठन विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और सक्रिय कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं।

बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, विभिन्न प्रकोष्ठों के बीच समन्वय बढ़ाने और आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी मंथन किया गया। प्रदेश नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन के निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने का आग्रह किया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *