रायपुर नगर निगम के प्लेसमेंट कर्मचारियों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

रायपुर नगर निगम के प्लेसमेंट कर्मचारियों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

रायपुर, 19 जून 2026

नगर पालिका निगम रायपुर के प्लेसमेंट कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। कर्मचारियों ने निगम कमिश्नर को ज्ञापन सौंपते हुए मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में आंदोलन तेज करने की बात कही है।

प्लेसमेंट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय एड़े ने बताया कि नगर निगम के विभिन्न विभागों, जोनों, कार्यालयों और आवश्यक जनसेवाओं के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्लेसमेंट कर्मचारियों के हितों, सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा और विधिक अधिकारों की रक्षा के लिए 7 सूत्रीय मांगपत्र प्रस्तुत किया गया है।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में न्यूनतम मानदेय 20 हजार रुपये प्रतिमाह लागू करना, ठेका या एजेंसी बदलने पर कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करना, तथा वेतन विसंगति दूर कर संविदा अनुरूप मानदेय प्रदान करना शामिल है।

इसके अलावा कर्मचारियों ने नवीन श्रम कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन, डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खातों में वेतन भुगतान, हर माह की 5 तारीख तक वेतन भुगतान सुनिश्चित करने तथा वास्तविक कार्यभार के आधार पर निगम के सेटअप में संशोधन की मांग भी उठाई है।

संघ का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए बाध्य होंगे, जिससे निगम की कई सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *