IND A vs AFG A: फाइनल की उम्मीदें बचाने उतरेगी इंडिया-ए, वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी निगाहें

IND A vs AFG A: फाइनल की उम्मीदें बचाने उतरेगी इंडिया-ए, वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी निगाहें

नई दिल्ली,16 जून 2026

ट्राई नेशन ए सीरीज 2026 के पांचवें मुकाबले में इंडिया-ए का सामना अफगानिस्तान-ए से 17 जून को दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। तिलक वर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला किसी ‘करो या मरो’ मैच से कम नहीं है, क्योंकि फाइनल की उम्मीदें इसी मुकाबले के नतीजे पर टिकी हुई हैं।

इंडिया-ए ने अब तक खेले गए तीन मुकाबलों में सिर्फ एक जीत हासिल की है। टीम को पिछले मैच में श्रीलंका-ए के खिलाफ सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद भारत के पास सिर्फ दो अंक हैं और फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए अफगानिस्तान-ए के खिलाफ जीत अनिवार्य हो गई है।

सभी की निगाहें एक बार फिर 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर होंगी। टूर्नामेंट में अब तक वैभव अपनी प्रतिभा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उन्होंने तीन मैचों में 14, 44 और 21 रन की पारियां खेली हैं। ऐसे में निर्णायक मुकाबले में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है।

अगर इंडिया-ए यह मुकाबला जीतती है तो उसके चार अंक हो जाएंगे। इसके बाद टीम की नजर 19 जून को होने वाले श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए के मुकाबले पर रहेगी। यदि अफगानिस्तान-ए उस मैच में श्रीलंका-ए को हरा देती है तो तीनों टीमों के चार-चार अंक हो सकते हैं और फाइनलिस्ट का फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा।

लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

भारत में इंडिया-ए बनाम अफगानिस्तान-ए मुकाबले का सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर किया जाएगा। वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

मुकाबला 17 जून को सुबह 10:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस सुबह 9:30 बजे होगा।

संभावित प्लेइंग इलेवन

इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, अरशद खान, विपराज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज।

अफगानिस्तान-ए: इमरान मीर (कप्तान), हसन ईसाखिल, खालिद तनीवाल, इजाज अहमद अहमदजई, बहिर शाह, इस्हाक रहीमी (विकेटकीपर), खलील गुरबाज, जहीर खान, अब्दुल्ला अहमदजई, मोहम्मद इब्राहिम, फरमानुल्लाह सफी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *