गुरु रंधावा के जिम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

गुरु रंधावा के जिम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

नई दिल्ली, 11 जून 2026

राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में स्थित मशहूर पंजाबी गायक गुरु रंधावा के 24 HS Fitness Gym के बाहर गुरुवार सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई है। बाइक सवार दो बदमाशों ने जिम के बाहर पहुंचकर कई राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने करीब सात राउंड फायरिंग की। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित ग्रुप ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली है। पोस्ट में फायरिंग की वारदात को अंजाम देने का दावा किया गया है। हालांकि पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट की सत्यता की भी जांच कर रही है।

घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *