Valley of Flowers घूमने का बना रहे हैं प्लान? परमिट, ट्रैकिंग और बेस्ट टाइम समेत जानें पूरी ट्रैवल गाइड

Valley of Flowers घूमने का बना रहे हैं प्लान? परमिट, ट्रैकिंग और बेस्ट टाइम समेत जानें पूरी ट्रैवल गाइड

चमोली  , 6 जून 2026


चमोली। उत्तराखंड के खूबसूरत पहाड़ी क्षेत्र में स्थित Valley of Flowers एक बार फिर पर्यटकों के लिए खुल गई है। 1 जून से शुरू हुए पर्यटन सीजन के साथ ही प्रकृति प्रेमियों और ट्रैकिंग के शौकीनों में इस विश्व प्रसिद्ध घाटी को लेकर उत्साह बढ़ गया है।

UNESCO World Heritage Site का दर्जा प्राप्त यह नेशनल पार्क करीब 87 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। मानसून के दौरान यहां 600 से अधिक प्रजातियों के रंग-बिरंगे फूल खिलते हैं, जो घाटी को प्राकृतिक रंगों से भर देते हैं।

वैली ऑफ फ्लावर्स पहुंचने के लिए पर्यटकों को पहले गोविंदघाट और फिर घांघरिया तक पहुंचना होता है। इसके बाद करीब 4 किलोमीटर का ट्रैक तय कर घाटी तक पहुंचा जा सकता है। रास्ते में हिमालय की चोटियां, नदियां और मनमोहक प्राकृतिक दृश्य यात्रियों को आकर्षित करते हैं।

घूमने से पहले परमिट लेना अनिवार्य है। पर्यटक घांघरिया से ऑफलाइन परमिट प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या पैन कार्ड साथ रखना जरूरी है।

विशेषज्ञों के अनुसार जुलाई और अगस्त का समय घाटी घूमने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है, क्योंकि इस दौरान सबसे अधिक फूल खिलते हैं और घाटी अपने पूरे सौंदर्य पर होती है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *