जगदलपुर, 3 अक्टूबर 2026। जगदलपुर में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए 5 से 7 अक्टूबर तक विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर से जुड़ी तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी देने के लिए आज दोपहर 3 बजे कलेक्टोरेट के आस्था कक्ष में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय खन्ना पत्रकारों से चर्चा करेंगे।
इस दौरान शिविर के आयोजन, दिव्यांगजनों को उपलब्ध कराए जाने वाले कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण तथा अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी साझा की जाएगी। पत्रकारों को इस अवसर पर आमंत्रित किया गया है।




