बीजापुर,21 सितम्बर 2026

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। भैरमगढ़ के उतला जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए नक्सलियों के हथियारों का डंप बरामद किया गया है। इसमें AK-47 समेत 3 रायफल, 9 एमएम पिस्टल और बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल) अमन झा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। सूचना के आधार पर भैरमगढ़ थाना पुलिस और DRG की टीम को उतला गांव के जंगल में सर्चिंग के लिए रवाना किया गया। सर्चिंग के दौरान संदिग्ध स्थान की तलाशी लेने पर जवानों को जमीन के नीचे छिपाकर रखा गया नक्सली डंप मिला।

बरामद सामग्री में 01 AK-47 रायफल, 01 .315 बोर रायफल, 01 सिंगल शॉट रायफल और 01 9 एमएम पिस्टल शामिल हैं। इसके अलावा 2 AK-47 मैगजीन, 45 AK-47 जिंदा राउंड, 25 9 एमएम जिंदा राउंड और .315 बोर रायफल के 6 जिंदा राउंड बरामद किए गए हैं।

बरामद हथियारों और अन्य सामग्री को भैरमगढ़ थाना लाकर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पित नक्सलियों पर लगातार निगरानी रखते हुए उनसे पूछताछ की जा रही है। इसी पूछताछ के दौरान नक्सली संगठन की गतिविधियों और पूर्व में संगठन से जुड़ी घटनाओं के संबंध में मिली जानकारी के आधार पर नक्सली डंप का पता लगाया गया और हथियार बरामद किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts