रायपुर,19 सितंबर 2026

रायपुर पुलिस ने एनडीपीएस के 77 मामलों में जब्त करीब 2.15 करोड़ रुपये से अधिक कीमत के मादक पदार्थों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया। नॉर्थ, सेंट्रल और वेस्ट जोन से जब्त गांजा, हशीश, डोडा, अफीम, नशीली गोलियां और अन्य सामग्री को इंडस्ट्रियल फर्नेस में जलाकर नष्ट किया गया।

कार्रवाई के दौरान कुल 438.764 किलोग्राम गांजा, 7.795 किलोग्राम डोडा, 1.015 किलोग्राम हशीश और 900 ग्राम अफीम नष्ट की गई। इसके अलावा 25,773 नशीली टेबलेट और 875 कैप्सूल का भी डिस्पोजल किया गया।

सेंट्रल जोन के 37 मामलों में 143.895 किलो गांजा समेत नशीली दवाएं नष्ट की गईं। नॉर्थ जोन के 19 मामलों में 86.950 किलो गांजा, हशीश, अफीम, टेबलेट और कैप्सूल का नष्टीकरण हुआ। वहीं वेस्ट जोन के 21 मामलों में 207.919 किलो गांजा और 7.795 किलो डोडा समेत अन्य सामग्री नष्ट की गई।

पुलिस के अनुसार नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री के खिलाफ कार्रवाई के साथ जब्त मादक पदार्थों का नियमों के तहत नष्टीकरण भी किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts