रायपुर, 12 सितंबर 2026

मुख्यमंत्री निवास में शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर विशेष आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साह के साथ पर्व मनाया। इस दौरान मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपरा और संस्कृति की झलक देखने को मिली।

तीजा महिलाओं के लिए मायके, परिवार और रिश्तों की भावनाओं से जुड़ा पर्व है, वहीं पोरा तिहार खेती-किसानी और पशुधन के प्रति आस्था और सम्मान को दर्शाता है। इस अवसर पर मिट्टी से बने नंदी-बैल और पारंपरिक खिलौनों की पूजा की गई।

कार्यक्रम में लोकगीत, पारंपरिक नृत्य, झूले और छत्तीसगढ़ी पकवानों ने उत्सव का रंग और गहरा किया। आयोजन में मंत्री गजेंद्र यादव, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, रायपुर महापौर मीनल चौबे, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की पत्नी वीणा सिंह और उनकी बहू सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts