जगदलपुर, 8 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बस्तर विधानसभा के करपावंड मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यशाला आयोजित की गई। अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा।
कार्यशाला में जगदलपुर विधानसभा के पूर्व विधायक संतोष बाफना मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा और जनसेवा की यात्रा देशवासियों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के सेवा और राष्ट्रहित के संकल्प को जनता तक पहुंचाने तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की अपील की।
मंडल प्रभारी खितेश मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन भारत को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि करपावंड मंडल का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा संकल्प के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेगा।
वहीं मंडल अध्यक्ष तरुण पाण्डे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी नीतियां कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करती हैं। अभियान के दौरान मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर जनता के बीच सेवा और सुशासन का संदेश दिया जाएगा।
कार्यशाला में रूपेश जैन, कुलकेश्वर पाण्डे, विषम ठाकुर, जीवन जोशी, ओमप्रकाश गुप्ता, सुरेंद्र कश्यप, मंगलू कश्यप, अशोक ठाकुर, प्रीतम देवांगन, जितेंद्र यादव, रेणुधर बघेल, इसराम बघेल, इशोराम बाज, अनाम यादव, भगत देवांगन, सामनाथ, जयदेव बघेल, उमा पटेल और श्रीराम कश्यप सहित विभिन्न शक्ति केंद्रों के प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।




