रायपुर,7 अगस्त 2026
कार्यालय आयुक्त चिकित्सा शिक्षा ने छत्तीसगढ़ के शासकीय एवं निजी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में संचालित MBBS/BDS पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए NEET-UG 2026 प्रथम चरण काउंसिलिंग हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले छत्तीसगढ़ चिकित्सा, दंत चिकित्सा एवं भौतिक चिकित्सा (फिजियोथेरेपी) स्नातक प्रवेश नियम, 2025 का विशेष रूप से आरक्षण, काउंसिलिंग प्रक्रिया और बॉण्ड संबंधी प्रावधानों का अध्ययन करने की सलाह दी गई है। नियमावली CGDME की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 9 अगस्त 2026 सुबह 11 बजे से शुरू होकर 16 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक चलेगी। वहीं चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया 9 अगस्त से शुरू होकर 17 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक जारी रहेगी।
आवेदन शुल्क UR/OBC वर्ग के लिए 1000 रुपए, SC/ST वर्ग के लिए 500 रुपए तथा NRI श्रेणी के लिए 10,000 रुपए निर्धारित किया गया है। यह शुल्क अप्रतिदेय (Non-Refundable) होगा। पंजीयन राशि (सुरक्षा निधि) से संबंधित जानकारी विस्तृत सूचना में उपलब्ध कराई गई है।
आयुक्त चिकित्सा शिक्षा ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि आवेदन करने से पहले पूरी अधिसूचना का अध्ययन करें और निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन एवं चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया पूरी करें।



