नई दिल्ली,1 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने पर विचार-विमर्श हुआ। साथ ही संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी चर्चा की गई।

बैठक के दौरान भाजपा के संगठनात्मक विस्तार, जनसंपर्क अभियानों को गति देने और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रणनीति पर भी मंथन हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि संगठन और सरकार के बेहतर तालमेल से विकास कार्यों को और मजबूती मिलेगी तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री साय और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब भाजपा देशभर में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटी हुई है। ऐसे में इस बैठक को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts