PWD सचिव मुकेश कुमार बंसल ने ROB और RUB परियोजनाओं की समीक्षा की, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

PWD सचिव मुकेश कुमार बंसल ने ROB और RUB परियोजनाओं की समीक्षा की, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

रायपुर, 8 जुलाई 2026

लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने मंत्रालय में रेलवे ओवर-ब्रिज (ROB) और रेलवे अंडर-ब्रिज (RUB) की निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में लोक निर्माण विभाग और दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को बेहतर समन्वय के साथ कार्यों में तेजी लाने तथा सभी लंबित बाधाओं का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी और दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे, बिलासपुर के प्रधान मुख्य अभियंता अवनीश कुमार पाण्डेय सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुकेश कुमार बंसल ने कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय पर पूरा करना प्राथमिकता है, ताकि लोगों को रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम और असुविधा से राहत मिल सके तथा माल परिवहन भी अधिक सुगम हो।

उन्होंने अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने, भूमि व्यपवर्तन, नामांतरण, भू-अर्जन और यूटिलिटी शिफ्टिंग जैसी प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के साथ समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही जहां आवश्यक हो, वहां लोक निर्माण विभाग और रेलवे के अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर ड्राइंग-डिजाइन एवं अन्य तकनीकी प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण करने को कहा।

PWD सचिव ने निर्देश दिए कि ROB और RUB परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा हर तीन महीने में समीक्षा बैठक आयोजित कर लंबित मामलों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सुरक्षित, सुगम और तेज आवागमन सुनिश्चित करने के लिए अधोसंरचना परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *