छत्तीसगढ़ में बदलेगा 5वीं, 7वीं और 8वीं का सिलेबस, नई किताबों में शामिल होगी स्थानीय संस्कृति और जनजातीय इतिहास

छत्तीसगढ़ में बदलेगा 5वीं, 7वीं और 8वीं का सिलेबस, नई किताबों में शामिल होगी स्थानीय संस्कृति और जनजातीय इतिहास

रायपुर, 7 जुलाई 2026

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के तहत छत्तीसगढ़ में कक्षा 5वीं, 7वीं और 8वीं के सिलेबस और पाठ्यपुस्तकों में बड़ा बदलाव किया जाएगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) ने इसके लिए 7 जुलाई से 30 सितंबर तक विस्तृत कार्ययोजना जारी की है।

नई किताबें NCERT के नए पाठ्यक्रम के अनुरूप तैयार की जाएंगी, लेकिन इनमें छत्तीसगढ़ की संस्कृति, लोकजीवन, भूगोल, जनजातीय इतिहास, तीज-त्योहार, पर्यटन, ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों और स्थानीय महापुरुषों से जुड़ी सामग्री को भी प्रमुखता से शामिल किया जाएगा।

SCERT के अनुसार इस अवधि में पाठ्यक्रम समीक्षा, विषय सामग्री का चयन, अध्याय लेखन, अभ्यास प्रश्नों की तैयारी, ग्राफिक डिजाइन, प्रूफ रीडिंग, ले-आउट और अंतिम संशोधन जैसे सभी कार्य पूरे किए जाएंगे। तैयार मसौदे को सितंबर के अंत में शिक्षा स्थायी समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

इससे पहले कक्षा 1, 2, 3 और 6 की 23 नई पाठ्यपुस्तकें (हिंदी और अंग्रेजी माध्यम) तैयार की जा चुकी हैं, जिन्हें शैक्षणिक सत्र 2025-26 से लागू करने की मंजूरी मिल चुकी है।

इस चरण में 5वीं और 8वीं की सभी विषयों की किताबें तैयार होंगी, जबकि 7वीं में गणित और योग शिक्षा पर विशेष फोकस रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि नई पुस्तकों का उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, सरल और स्थानीय परिवेश से जुड़ी शिक्षा उपलब्ध कराना है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *