रायपुर में दर्दनाक हादसा: सोलर पैनल लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए 2 टेक्निशियन, मौके पर मौत

रायपुर में दर्दनाक हादसा: सोलर पैनल लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए 2 टेक्निशियन, मौके पर मौत

रायपुर, 4 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में शनिवार को सोलर पैनल लगाने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। एक मकान की छत पर काम कर रहे दो सोलर टेक्निशियन हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, तीन तकनीशियन एक मकान की छत पर सोलर पैनल लगाने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान छत के पास से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से प्रमोद चंद्राकर (25 वर्ष) और आशीष चंद्राकर (19 वर्ष) गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, काम के दौरान सुरक्षा मानकों में चूक की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि सोलर पैनल लगाने के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाए गए थे या नहीं। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *