CM विष्णु देव साय आज विधानसभा सत्र के बाद दुर्ग जाएंगे, डॉ. तीजन बाई की श्रद्धांजलि सभा में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 जुलाई को विधानसभा सत्र में शामिल होने के बाद दुर्ग जिले के ग्राम-गनियारी पहुंचेंगे, जहां वे पद्म विभूषण स्वर्गीय डॉ. तीजन बाई की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे।
TTF Kolkata 2026 में छत्तीसगढ़ टूरिज्म का जलवा, ‘बेस्ट डेकोरेशन ऑफ स्टॉल एंड अपीयरेंस’ सम्मान से बढ़ी प्रदेश की प्रतिष्ठा
ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड को 'बेस्ट डेकोरेशन ऑफ स्टॉल एंड अपीयरेंस' सम्मान से नवाजा गया। 21 राज्यों के बीच राज्य के आकर्षक पवेलियन ने राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन क्षमता को नई पहचान दिलाई।
विश्व मंच पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छाप: PM मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री को भेंट की बस्तर की ढोकरा ‘ट्री ऑफ लाइफ’ शिल्पकृति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन को बस्तर की विश्वविख्यात ढोकरा 'ट्री ऑफ लाइफ' शिल्पकृति भेंट की। इस कूटनीतिक उपहार से छत्तीसगढ़ की जनजातीय कला, संस्कृति और पारंपरिक शिल्प को वैश्विक पहचान मिली है।
छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज, 250 MBBS सीटों को मंजूरी; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया केंद्र का आभार
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने छत्तीसगढ़ में 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों और 250 नई MBBS सीटों को शैक्षणिक सत्र 2026-27 से मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे प्रदेश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।
विधानसभा में गूंजा डॉ. तीजन बाई का सम्मान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, कहा- छत्तीसगढ़ ने खोया लोकसंस्कृति का अनमोल रत्न
छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके निधन से प्रदेश ने अपनी लोकसंस्कृति का अनमोल रत्न खो दिया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात
षष्ठम विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात की और उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।
कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित: पावस सत्र को लेकर विधानसभा में हुई अहम चर्चा
छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित समिति के सदस्य शामिल हुए और सत्र के सुचारु संचालन पर चर्चा की।
रायपुर में CM साय ने किया श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण: रामलला दर्शन से गौधाम योजना तक गिनाईं सरकार की पहलें
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक और विधानसभा सत्र में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद वे विधानसभा सत्र में भाग लेंगे और शाम को मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।



