भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल हुए CM साय: ‘छेरा-पहरा’ निभाकर की अच्छी बारिश और किसानों की खुशहाली की प्रार्थना
राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के गायत्री नगर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में आयोजित रथयात्रा महोत्सव में शामिल होकर पूजा-अर्चना एवं छेरा-पहरा की परंपरा निभाई। इस दौरान प्रदेश में उत्तम वर्षा, किसानों की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की गई।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को मिला निमंत्रण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण यात्री सुविधाओं के साथ-साथ व्यापार, पर्यटन, निवेश और क्षेत्रीय विकास को नई गति देगा। 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से देशभर के विकसित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे।
छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 लागू, जबरन धर्मांतरण पर सख्त सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान
राजपत्र में प्रकाशन के बाद 10 जुलाई 2026 से पूरे प्रदेश में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 लागू हो गया है। बल, लालच, धोखाधड़ी या दबाव बनाकर धर्मांतरण कराने पर कड़ी सजा, भारी जुर्माना और विशेष अदालतों के जरिए त्वरित सुनवाई का प्रावधान किया गया है।
विधानसभा में आज ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ विधेयक होगा पारित, उद्योग निवेश को मिलेगा बढ़ावा
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन आज ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक पारित किया जाएगा। इसके साथ ही औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन संशोधन अधिनियम, 63 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, अग्निशमन संशोधन विधेयक, PDS, प्लास्टिक प्रतिबंध और खेल विश्वविद्यालय जैसे अहम मुद्दों पर भी सदन में चर्चा होगी।
जशपुर दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय: रायपुर और दोकड़ा में रथयात्रा समेत कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 16 जुलाई को रायपुर और जशपुर जिले के दोकड़ा में आयोजित रथयात्रा कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके अलावा वे विभिन्न आधिकारिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे।
माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली अमिता श्रीवास से मिले CM साय: बोले- आपकी सफलता छत्तीसगढ़ ही नहीं, पूरे देश का गौरव
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर इतिहास रचने वाली जांजगीर-चांपा की पर्वतारोही अमिता श्रीवास को सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धि को पूरे छत्तीसगढ़ और देश के लिए गर्व का विषय बताया।
मोदी सरकार के 3 बड़े फैसलों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा बूस्ट: CM साय बोले- निवेश, रोजगार और किसानों के लिए खुलेगा विकास का नया दौर
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार की सेमिकॉन 2.0, राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति-2026 और मोबाइल फोन विनिर्माण प्रोत्साहन योजना को विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई गति देने वाला ऐतिहासिक फैसला बताया।
छत्तीसगढ़ के किसान का कमाल, जुगाड़ तकनीक से तैयार की सीड ड्रिल, मूंगफली की वैज्ञानिक बुवाई बनी आसान
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के प्रगतिशील किसान भानुप्रताप ने जुगाड़ तकनीक से कम लागत वाली सीड ड्रिल तैयार कर आधुनिक खेती की मिसाल पेश की। राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन योजना के तहत मिले गुणवत्तायुक्त बीज और कृषि विभाग के सहयोग से यह मॉडल अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन रहा है।
सीएम हेल्पलाइन 1076 ने 24 घंटे में दिलाया न्याय, सेवक राम के बच्चों का जाति प्रमाण पत्र हुआ जारी
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के सेवक राम ने बच्चों के जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने पर सीएम हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के 24 घंटे के भीतर प्रमाण पत्र जारी होने से परिवार को बड़ी राहत मिली।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘भावना दीदी की साइंस पाठशाला’ को दिखाई हरी झंडी, ग्रामीण विद्यार्थियों तक पहुँचेगी AI और रोबोटिक्स की शिक्षा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधानसभा परिसर से ‘भावना दीदी की साइंस पाठशाला’ के तहत मोबाइल इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब को रवाना किया। यह लैब ग्रामीण विद्यार्थियों को AI, रोबोटिक्स, ड्रोन, 3डी प्रिंटिंग, कोडिंग और अन्य आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण देगी।



