CM साय का आज व्यस्त कार्यक्रम: यूथ इनोवेशन कॉन्क्लेव में होंगे शामिल, परिवहन-जल संसाधन विभाग की लेंगे समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को Chhattisgarh Youth Innovation & Entrepreneurship Conclave 2026 में शामिल होंगे। इसके बाद वे परिवहन और जल संसाधन विभाग समेत विभिन्न बैठकों में हिस्सा लेंगे और शाम को सेवा संकल्प यात्रा एवं युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।
एशियन गेम्स में स्वर्ण जीतने वाली संजू देवी को CM साय देंगे 51 लाख की प्रोत्साहन राशि
एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य संजू देवी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 51 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है।
बस्तर में बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे CM साय, हर परिवार को मिलेगी 10 हजार की अतिरिक्त मदद
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर परिवारों का हाल जाना। प्रत्येक प्रभावित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता देने की घोषणा की गई है।
सुकमा में बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे CM साय, 300 परिवारों को मिलेगी 10-10 हजार की अतिरिक्त सहायता
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुकमा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। करीब 300 परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 10-10 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता देने के निर्देश दिए गए हैं।
कुनकुरी में 1.01 करोड़ रुपये के दो विकास कार्यों को मिली मंजूरी, सूर्य नमस्कार चौक और सामुदायिक भवन का होगा निर्माण
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप जशपुर जिले के कुनकुरी में 1.01 करोड़ रुपये से अधिक के दो विकास कार्यों को अंतिम स्वीकृति मिली है। 76.81 लाख रुपये से सूर्य नमस्कार चौक और 24.83 लाख रुपये से सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा।
विदेश मंत्रालय ने SING Forum 2026 के लिए छत्तीसगढ़ का किया चयन, 3 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर जाएंगे CM विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 3 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर प्रवास पर रहेंगे और Singapore-India Network for Growth Forum 2026 में छत्तीसगढ़ के निवेश अवसरों को प्रस्तुत करेंगे। प्रतिनिधिमंडल MSME, स्टार्टअप, कौशल विकास और हरित विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा करेगा।
बारिश से फसल नुकसान पर किसानों को CM साय का भरोसा, सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश और बाढ़ से फसल व मकानों को हुए नुकसान के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रभावित किसानों को मुआवजे का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि पहले नुकसान का सर्वे और आकलन कराया जाएगा, जिसके बाद नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने किया छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान का उल्लेख, 10 लाख से अधिक पौधों का वितरण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर घर मुनगा’ अभियान का उल्लेख किया। प्रदेश में अब तक 10 लाख 29 हजार 831 मुनगा पौधों का वितरण किया जा चुका है।
विशेष लेख: पक्की छत से बदली जिंदगी, जशपुर में 96,801 परिवारों को मिला पक्का मकान
प्रधानमंत्री आवास योजना ने जशपुर के हजारों परिवारों की जिंदगी में बदलाव लाया है। जिले में 1 लाख 12 हजार 948 आवास स्वीकृत और 96 हजार 801 आवास पूर्ण हो चुके हैं। पीएम जनमन और आवास प्लस 2.0 के जरिए पात्र परिवारों तक आवास का लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी



