मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात, संगठन और जनहित के मुद्दों पर चर्चा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर संगठन की मजबूती, सरकार-संगठन समन्वय और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की।
कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ के मजदूर की मौत, एक गंभीर घायल, मुख्यमंत्री साय ने जताया शोक
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र से मांगी 250 रेलवे रैक
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ से 5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव और हर महीने कम से कम 250 रेलवे रैक उपलब्ध कराने का आग्रह किया। केंद्र ने राज्य को आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।
बस्तर में अरुणाचल मॉडल पर सड़क निर्माण की मांग, मुख्यमंत्री साय ने केंद्र से किया विशेष प्रावधान का आग्रह
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर PMGSY-IV के तहत बस्तर में अरुणाचल प्रदेश की तर्ज पर 10 किलोमीटर क्लस्टर व्यवस्था लागू करने का आग्रह किया, ताकि दूरस्थ गांवों तक सड़क संपर्क सुनिश्चित हो सके।
बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक पहुंचेगी ग्रिड बिजली, केंद्र से ₹435 करोड़ की विशेष सहायता का आग्रह
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम से मुलाकात कर बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक ग्रिड बिजली पहुंचाने के लिए ₹435 करोड़ की विशेष सहायता का अनुरोध किया।
छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की तैयारी, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए केंद्र से मंजूरी की मांग
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए 2,305 नए मोबाइल टावरों को मंजूरी देने का आग्रह किया। साथ ही 577 अतिरिक्त टावरों की स्वीकृति पर केंद्र सरकार का आभार जताया।
प्रधानमंत्री मोदी से मिले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बस्तर विजन और ₹10,500 करोड़ की यूरिया परियोजना समेत कई अहम प्रस्तावों पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर बस्तर विजन, ₹10,500 करोड़ की यूरिया परियोजना, 461 गांवों की ग्रिड कनेक्टिविटी, AIIA स्थापना, ₹8 लाख करोड़ निवेश, लखपति दीदी सम्मेलन और छत्तीसगढ़ के समग्र विकास से जुड़े अहम प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की।
प्रधानमंत्री आवास योजना से जशपुर के सुनील पांडेय का पक्का घर का सपना हुआ पूरा
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जशपुर के सुनील पांडेय को पक्का घर मिलने से उनके परिवार का वर्षों पुराना सपना पूरा हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में योजना प्रदेश के जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर जीवन उपलब्ध करा रही है।
CG Morning News: आज PM मोदी से मिलेंगे CM विष्णुदेव साय, दीपक बैज और रामविचार नेताम की प्रेस कॉन्फ्रेंस
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और कृषि मंत्री रामविचार नेताम अलग-अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। वाराणसी से लाया गया पवित्र माटी और जल का कलश भी आज रायपुर पहुंचेगा।
भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश
प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और रेड-येलो अलर्ट के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने, राहत-बचाव की तैयारियां मजबूत रखने और संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं।



