देवउठनी एकादशी पर रायपुर और नवा रायपुर में सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया नया आदेश
छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर के शासकीय कार्यालयों के स्थानीय अवकाश में बदलाव किया है। 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा के लिए घोषित स्थानीय अवकाश निरस्त कर दिया गया है। अब 20 नवंबर, शुक्रवार को देवउठनी एकादशी के अवसर पर सरकारी कार्यालयों में स्थानीय अवकाश रहेगा।



