मदकू में CM साय ने दी 68.96 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर की घोषणा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुंगेली के मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के 21 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया। उन्होंने सरगांव में ट्रॉमा सेंटर और मदकू द्वीप में 75 लाख रुपये की लागत से इको टूरिज्म सेंटर सहित कई विकास कार्यों की घोषणा की।



