CG में नकली शराब के बाद नकली तंबाकू का खेल: 75 बोरे जब्त, नागपुर से दल्लीराजहरा तक जुड़े तार
भानुप्रतापपुर पुलिस ने नकली तंबाकू की सप्लाई करने वाले नेटवर्क का खुलासा करते हुए 75 बोरे संदिग्ध तंबाकू जब्त किया है। मामले में नागपुर के सप्लायर और दल्लीराजहरा के डीलर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।



