राज्यपाल रमेन डेका बोले- मोबाइल और डिजिटल एडिक्शन से बचें, मानव बुद्धि ही सर्वोच्च
रायपुर में आयोजित पीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों से मोबाइल और डिजिटल एडिक्शन से दूर रहने तथा एआई के दौर में भी मौलिक सोच विकसित करने का आह्वान किया।
अविश्वास प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री साय का पलटवार, सदन में आक्रामक तेवर और योजनाओं का रिपोर्ट कार्ड पेश
छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए इसे जनता के जनादेश का अपमान बताया। उन्होंने सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया।
रायपुर में युवक ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग : लोको पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक, गंभीर घायल
रायपुर के खमतराई रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार सुबह एक युवक ने कथित तौर पर ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। लोको पायलट की सूझबूझ से ट्रेन रोकी गई, लेकिन युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के कारण करीब 15 मिनट तक रेल परिचालन प्रभावित रहा।
रायपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, पिता फंदे पर लटका मिला; पत्नी और 3 बच्चों ने खाया जहर!
रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया। पिता का शव फंदे पर लटका मिला, जबकि पत्नी और तीन बच्चों की मौत जहर सेवन से होने की आशंका है। पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच में जुटी है।
निश्चय कार्यक्रम का असर: रायपुर सेंट्रल जेल की महिला बंदियां बना रहीं स्वादिष्ट अचार, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
रायपुर सेंट्रल जेल में निश्चय कार्यक्रम के तहत 60 महिला बंदियों को अचार और मसाला निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया है। तैयार उत्पादों की बिक्री से होने वाली आय का हिस्सा उनके खातों में जमा किया जा रहा है।
स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियां शुरू: छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश, ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पर होगा विशेष आयोजन
छत्तीसगढ़ शासन ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के आयोजन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस वर्ष 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने पर सभी शासकीय कार्यक्रमों में सामूहिक गायन अनिवार्य रहेगा।
महतारी वंदन योजना पर विपक्ष के सवाल, सरकार का जवाब: E-KYC, मृत्यु और अपात्रता से हटे 1.55 लाख नाम
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन महतारी वंदन योजना से 1.55 लाख महिलाओं के नाम हटने के मुद्दे पर सदन में जोरदार हंगामा हुआ। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने नाम हटाने की वजहें बताईं, जबकि कांग्रेस ने सरकार पर सवाल उठाते हुए वॉकआउट किया।
छत्तीसगढ़ विधानसभा में राशन दुकानों में मसाला बिक्री का मुद्दा: विधायक सुशांत शुक्ला के आरोप पर जांच के आदेश
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला ने राशन दुकानों के माध्यम से मसालों की बिक्री और महिला स्व-सहायता समूहों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया। खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने दस्तावेज मिलने पर मामले की जांच कराने की घोषणा की।
Raipur E-20 Controversy: उपभोक्ता फोरम के आदेश को चुनौती देगी मारुति सुजुकी, बोली- कार E20 ईंधन के लिए पूरी तरह सक्षम
रायपुर के E-20 विवाद में मारुति सुजुकी ने उपभोक्ता फोरम के फैसले को उच्च मंच पर चुनौती देने का ऐलान किया है। कंपनी का कहना है कि संबंधित ग्रैंड विटारा पहले से ही E20 ईंधन के अनुकूल है और वाहन में आई खराबी की वजह मिलावटी ईंधन थी।
ED के सामने 5 घंटे तक बैठीं बिग बॉस फेम शेफाली बग्गा: महादेव बेटिंग ऐप प्रमोशन और हवाला कनेक्शन पर पूछताछ
महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने बिग बॉस-13 की पूर्व कंटेस्टेंट और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर शेफाली बग्गा से रायपुर स्थित कार्यालय में करीब 5 घंटे पूछताछ की। एजेंसी ने PMLA के तहत उनका बयान दर्ज किया और डिजिटल रिकॉर्ड व वित्तीय लेनदेन की जांच



