अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों से मिले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बोले- निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने युवाओं से जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज करेंगे यूनिसेफ और मंत्रिपरिषद की अहम बैठक, स्पीकर हाउस में भी रहेगा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 22 जुलाई का कार्यक्रम जारी हो गया है। मुख्यमंत्री सुबह मंत्रालय महानदी भवन में यूनिसेफ और मंत्रिपरिषद की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद स्पीकर हाउस, शंकर नगर में निर्धारित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
मुख्य सचिव विकासशील ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक, योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रगति की समीक्षा
मुख्य सचिव श्री विकासशील ने मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, सेवाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को ऑनलाइन सेवाओं के विस्तार, योजनाओं की मॉनिटरिंग और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए।
साय सरकार की कल बड़ी बैठक: कैबिनेट में विकास, योजनाओं और नीतिगत फैसलों पर रहेगा फोकस
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 22 जुलाई को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों, योजनाओं और नीतिगत विषयों पर चर्चा के साथ कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।
नगर निगम मुख्यालय के सामने 14 दुकानें सील, लाइसेंस फीस नहीं चुकाने पर बड़ी कार्रवाई
रायपुर नगर निगम ने मुख्यालय के सामने स्थित उद्यान परिसर में लाइसेंस फीस का बकाया जमा नहीं करने वाले 14 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी दुकानों को सील कर दिया। निगम ने बकायेदारों को जल्द भुगतान करने की चेतावनी भी दी है।
टाटीबंध और आमानाका में सड़क किनारे खड़े ट्रक-ट्रेलरों पर कार्रवाई, 25 चालान और 3 चालकों पर FIR
रायपुर में यातायात पुलिस ने टाटीबंध और आमानाका क्षेत्र में सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ट्रक और ट्रेलरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 25 चालान काटे गए और तीन वाहन चालकों पर FIR दर्ज की गई।
नारायणपुर और बीजापुर उप जेल का होगा उन्नयन, राज्य शासन ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ सरकार ने नारायणपुर और बीजापुर उप जेलों को जिला जेल के समकक्ष अधिसूचित करते हुए उनके उन्नयन का आदेश जारी किया है। इससे बंदियों की सुविधाएं, सुरक्षा और जेल क्षमता में महत्वपूर्ण सुधार होगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा करेंगे, भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी रहेंगे व्यस्त
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार 21 जुलाई 2026 को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके अलावा वे भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी विभिन्न निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
CCTNS डैशबोर्ड स्कोर सुधारने के लिए मुख्य सचिव विकास शील के कड़े निर्देश, जीरो FIR और ई-चार्जशीट पर दिया जोर
मुख्य सचिव विकास शील ने CCTNS डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में छत्तीसगढ़ के स्कोर में सुधार के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने जीरो FIR, ई-चार्जशीट, ई-साक्ष्य और न्याय श्रुति प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा मामलों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
गौ संरक्षण जनभागीदारी से बनेगा जनआंदोलन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुरू किया ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह में 'मेरा परिवार गौव्रति परिवार' अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने 1.64 लाख से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता को भारतीय संस्कृति और वैज्ञानिक सोच का सकारात्मक संकेत बताते हुए गौ संरक्षण, सुरभि गौधाम



