DG जेल हिमांशु गुप्ता ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल का किया शुभारंभ, 25 बंदिनियों को मिलेगा रोजगार
डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने केंद्रीय जेल रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल (Women OCI) का शुभारंभ किया। यहां 25 महिला बंदिनियों को सिलाई सेंटर, ब्यूटी पार्लर और जेल उत्पाद बिक्री केंद्र में रोजगार मिलेगा।
रायपुर-अमलेश्वर मार्ग बंद: खारुन नदी उफान पर, महादेव घाट पुल के ऊपर 2 फीट पानी; सेल्फी लेने पहुंच रहे लोग
खारुन नदी के उफान पर आने से महादेव घाट पुल के ऊपर करीब 2 फीट पानी बह रहा है। रायपुर-अमलेश्वर मार्ग बंद कर दिया गया है, इसके बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर सेल्फी और वीडियो बनाने पहुंच रहे हैं।
सेवा और समर्पण से ही सशक्त समाज का निर्माण: मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर में आयोजित अंत्योदय सेवा वंदन पर्व एवं वीरगाथा सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने समाजसेवियों, जवानों और उल्लेखनीय योगदान देने वाले नागरिकों का सम्मान किया तथा ‘प्रोजेक्ट राहत’, ‘प्रोजेक्ट ध्वस्त’ और Advance AI ‘ताकत है MY’ का शुभारंभ किया।
भारी बारिश के चलते कल प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश, CM साय ने दिए निर्देश
भारी बारिश और मौसम की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 26 सितंबर को छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों में अवकाश रखने के निर्देश दिए हैं।
‘वंदे मातरम्’ मां भारती की वंदना और राष्ट्रीय चेतना का स्वर: CM साय, स्कूली बच्चों के साथ किया सामूहिक गायन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के सरस्वती शिशु मंदिर में स्कूली बच्चों के साथ ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के विकास के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की और विद्यार्थियों से बड़ा सपना देखने, लक्ष्य तय करने तथा पूरी लगन से मेहनत
भारी बारिश को लेकर प्रशासन अलर्ट, CM साय ने कलेक्टरों को दिए तत्काल राहत के निर्देश; लोगों से नदी-नालों से दूर रहने की अपील
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी कलेक्टरों को अलर्ट रहने और जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत-सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। लोगों से नदी-नालों और उफनते जलस्रोतों से दूर रहने तथा आपात स्थिति में डायल 112 पर संपर्क करने की अपील की गई
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज, बस्तर-नारायणपुर में झमाझम बारिश
छत्तीसगढ़ में 25 सितंबर तक 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज की गई है। बलरामपुर में 169.4% और नारायणपुर में 1600.4 मिमी बारिश हुई, जबकि बस्तर में बीते 24 घंटे में 188.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक 30 सितंबर को, CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होगी बैठक
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर को मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। बैठक मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में सुबह 11:30 बजे से आयोजित की जाएगी।
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के लिए 28-29 सितंबर को टीम सलेक्शन ट्रायल, 6 टीमों के खिलाड़ियों का होगा चयन
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन के लिए 28-29 सितंबर को रायपुर में खिलाड़ियों का चयन ट्रायल होगा। छह टीमों के लिए खिलाड़ियों का चयन पारदर्शी प्रक्रिया और निर्धारित मानदंडों के तहत किया जाएगा।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर CM साय ने किया नमन, बोले- अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि सरकार अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याण का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।



