CM Vishnu Deo Sai’s Tour Programme: दिल्ली से रायपुर लौटेंगे, 8:25 बजे CM House पहुंचेंगे
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 28 अगस्त 2026 को नई दिल्ली से रायपुर लौटेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 7:55 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 8:25 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा: दुर्ग-रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन
रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 27 से 29 अगस्त 2026 तक दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के बीच स्पेशल पैसेंजर ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इससे दुर्ग, भिलाई, रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा और रायगढ़ समेत कई स्टेशनों के यात्रियों को राहत मिलेगी।
TET अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ में विभागीय परीक्षा लागू करने पर विचार
छत्तीसगढ़ में TET की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि सरकार मध्यप्रदेश की तर्ज पर विभागीय परीक्षा का विकल्प लागू करने पर विचार कर रही है।
240 ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, चार शहरों में होगी आधुनिक बस सेवा
प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में कुल 240 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए रूट प्लानिंग, डिपो, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीक आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम तैयार करने की रणनीति बनाई जा रही है।
छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग, छह टीमें लेंगी हिस्सा
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन में छह टीमें हिस्सा लेंगी। हॉकी इंडिया से मान्यता प्राप्त यह लीग प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर का अनुभव और प्रतिस्पर्धी मंच उपलब्ध कराएगी।
राखी की डोर में बंधा स्नेह और शहादत का सम्मान, माधुरी वर्मा ने मुख्यमंत्री साय को बांधी राखी
रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम के दौरान शहीद उप निरीक्षक युगल किशोर वर्मा की धर्मपत्नी माधुरी वर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राखी बांधी। इस भावुक क्षण में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें सगी बहन से भी बढ़कर बहन मिली है और शहीद का परिवार अब उनका अपना
रायपुर में गांजे से भरी स्कॉर्पियो पकड़ाई, पुलिस के पहुंचने से पहले मोहल्लेवासियों ने पकड़ा
रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में नाली में फंसी एक सफेद स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में गांजा बरामद होने की जानकारी सामने आई है। चालक की संदिग्ध हरकतों पर शक होने के बाद मोहल्लेवासियों ने वाहन को पकड़ा और पुलिस को सूचना दी।
छत्तीसगढ़ के राजेश दवे बने भारतीय महिला टी20 टीम के मैनेजर, एशिया कप में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव और पूर्व रणजी खिलाड़ी राजेश दवे को महिला टी20 एशिया कप 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले भी वर्ष 2019 में भारतीय महिला टीम के साथ मैनेजर के रूप में काम कर चुके
ई-बस से वेस्ट-टू-एनर्जी तक योजनाओं की समीक्षा: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने प्रधानमंत्री ई-बस योजना, पीएम आवास योजना, वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना और 15वें वित्त आयोग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने 30 सितम्बर 2026 तक निर्माणाधीन आवास पूर्ण करने, जनसुविधा आधारित ई-बस रूट तैयार करने और शहरी विकास कार्यों की बेहतर प्लानिंग



