छत्तीसगढ़ के कण-कण में विराजमान हैं देवाधिदेव महादेव, हमारी आध्यात्मिक परंपरा अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सपत्नीक भिलाई में आयोजित शिव महापुराण कथा के अंतिम दिवस शामिल हुए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा अमूल्य धरोहर है और राज्य सरकार प्रमुख शक्तिपीठों को चारधाम की तर्ज पर विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान दे रही है।



