सावन सोमवार और नागपंचमी पर CM विष्णुदेव साय ने की श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी के पावन अवसर पर गृहग्राम बगिया स्थित श्री फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में परिवार के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान शिव का अभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति की मंगलकामना की।



