CG हॉकी लीग में बैलाडिला बुल्स और संस्कारधानी स्ट्राइकर्स का शानदार प्रदर्शन, सेमीफाइनल मुकाबलों की तस्वीर हुई साफ
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में बैलाडिला बुल्स ने चक्रधर चैंपियंस को 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने मैनपाट टाइटन्स को 4-0 से शिकस्त दी। 31 अक्टूबर को न्यायधानी-संस्कारधानी और बैलाडिला-मैनपाट के बीच सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।



