स्वामी आत्मानंद विद्यालय भर्ती 2026: चार नवंबर तक होगी CBT परीक्षा, गलत जवाब पर कटेगा एक चौथाई अंक
छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए CBT परीक्षा 31 अक्टूबर से 4 नवंबर 2026 तक होगी। परीक्षा में 34,604 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा तीन पालियों में आयोजित होगी और गलत उत्तर पर एक चौथाई अंक की कटौती की जाएगी।



