युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : CM साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एनएसएस के राज्य स्तरीय स्थापना दिवस समारोह में कहा कि युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने युवाओं से सेवा संकल्प अभियान में स्वच्छता, रक्तदान, वृक्षारोपण, जल संरक्षण और नशामुक्ति जैसे अभियानों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।



