PM मोदी ने CM साय के आलेख की सराहना की: मुख्यमंत्री बोले- छत्तीसगढ़ को प्रधानमंत्री का स्नेह और मार्गदर्शन सदैव मिलता रहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आलेख के माध्यम से छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा और बस्तर में आए बदलाव को रेखांकित किया। मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ विकसित भारत के निर्माण में सशक्त योगदान देता रहेगा।



