CG में शराब की ओवररेटिंग पर बड़ा एक्शन: 190 की शराब 200 में बेची, आबकारी विभाग ने अफसरों पर गिराई गाज
छत्तीसगढ़ में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब बिक्री और अवैध शराब निर्माण के मामलों में आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। महासमुंद और कांकेर के मामलों में तीन आबकारी अधिकारियों को निलंबित किया गया है, जबकि दो अन्य अधिकारियों से जवाब मांगा गया है।
हॉस्टल-पीजी से स्कूलों तक होगा सेफ्टी ऑडिट, लापरवाही पर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के सभी जिलों में हॉस्टल, पीजी, कोचिंग सेंटर, स्कूल और बड़े शैक्षणिक भवनों का तत्काल निरीक्षण एवं सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अवैध और मिलावटी शराब के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाने को कहा है।
जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस, शराब दुकानें और बार रहेंगे बंद
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर छत्तीसगढ़ में 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को शुष्क दिवस रहेगा। इस दौरान प्रदेश की सभी देशी-विदेशी मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार, क्लब और अहाते बंद रहेंगे। अवैध शराब के परिवहन, संग्रहण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए जांच दल और उड़नदस्ते सख्ती से कार्रवाई करेंगे।
छत्तीसगढ़ में पकड़ाई 50.28 लाख की अवैध शराब: MP से महाराष्ट्र में थी खपाने की तैयारी, ट्रक के साथ तस्कर भी गिरफ्तार
मोहला-मानपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50.28 लाख रुपये की अवैध शराब और 25 लाख रुपये का ट्रक जब्त किया है। शराब की खेप मध्यप्रदेश से महाराष्ट्र ले जाई जा रही थी। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।


