IAS अमित कटारिया के खिलाफ एक और शिकायत, पूर्व सांसद जयश्री बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य सचिव IAS अमित कटारिया के खिलाफ अब एक और शिकायत सामने आई है। मध्यप्रदेश की पूर्व सांसद और पूर्व कैबिनेट मंत्री जयश्री बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र भेजकर आरोपों की निष्पक्ष जांच और अनियमितता साबित होने पर कार्रवाई की मांग की है।



