छत्तीसगढ़ के लाखों सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिलकर कर्मचारी फेडरेशन ने जताया आभार
छत्तीसगढ़ में शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों और उनके आश्रित परिजनों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंत्रिपरिषद की मंजूरी मिलने पर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर आभार जताया। फेडरेशन ने मुख्यमंत्री को अभिनंदन समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।



