गोवर्धन पूजा पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया प्रकृति संरक्षण और गौसेवा का संदेश, किसानों की खुशहाली की मांगी कामना
गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्नी कौशल्या साय के साथ जशपुर जिले के बगिया स्थित निवास में गौमाता की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, किसानों की खुशहाली और खेतों में भरपूर फसल होने की कामना करते हुए प्रकृति संरक्षण एवं गौसेवा का संदेश दिया।



