15 नवंबर को धरमजयगढ़ में होगा जनजातीय गौरव दिवस, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन से पहले स्मृति ईरानी ने संभाली कमान
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन होगा। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल होंगे। उनके दौरे से पहले भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी रायपुर पहुंचीं। वे धरमजयगढ़ में आयोजन स्थल का निरीक्षण करने के साथ अधिकारियों और पार्टी



