कोटपाड़ में बड़ी कार्रवाई: 27 गायों को बचाया गया, गौमांस तस्करी के संभावित नेटवर्क की जांच की उठी मांग
ओडिशा के कोटपाड़ में कार्रवाई के दौरान 27 गायों को कत्लखाने से बचाया गया और करीब 9 क्विंटल गौमांस बरामद होने की जानकारी सामने आई। गौ सेवकों ने गौमांस के संभावित परिवहन और बिक्री नेटवर्क की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।



