छत्तीसगढ़ में कूंरा का नाम बदलकर होगा कुंवरगढ़, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने धरसींवा के नगर पंचायत कूंरा का नाम बदलकर कुंवरगढ़ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। विधायक अनुज शर्मा की पहल पर लिए गए इस फैसले से क्षेत्र में जश्न का माहौल है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरसींवा को दी निःशुल्क आधुनिक एम्बुलेंस, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने धरसींवा विधानसभा के लिए डीएमएफ से 19.65 लाख रुपये की लागत वाली आधुनिक निःशुल्क एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह एम्बुलेंस 24 घंटे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरसींवा से संचालित होगी और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती देगी।



