अमेरिका का ईरान पर सातवें दिन भी हवाई हमला : ईरान ने किया पलटवार, खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव
अमेरिका ने लगातार सातवें दिन ईरान पर हवाई हमले किए, जबकि ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिकी हितों को निशाना बनाने का दावा किया। दोनों देशों के बीच बढ़ते सैन्य टकराव से खाड़ी क्षेत्र में तनाव और गहरा गया।
ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा हमला: 14 प्रांतों के 140 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक, मिसाइल सिस्टम और सैन्य ठिकाने तबाह
अमेरिका ने ईरान के 14 प्रांतों में 140 सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक की। हमलों में मिसाइल सिस्टम, IRGC के ठिकानों और सैन्य ढांचे को निशाना बनाया गया, जबकि ईरान ने बहरीन स्थित अमेरिकी एयरबेस पर जवाबी कार्रवाई का दावा किया।
ट्रंप का बड़ा दावा: अमेरिकी एयरस्ट्राइक में मारा गया वेनेजुएला के खूंखार गैंग का सरगना
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने एक सटीक एयरस्ट्राइक में 'ट्रेन दे अरागुआ' गैंग के सरगना नीनो गुएरेरो को मार गिराया है। यह गैंग मानव तस्करी, अपहरण और संगठित अपराध के लिए कुख्यात माना जाता है।
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर फिर की बमबारी, 11 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत का दावा
अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तान पर नए हवाई हमले करने का आरोप लगाया है। दावा किया गया है कि खोस्त, कुनार और पक्तिका प्रांतों में हुए हमलों में 11 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हुई है, जबकि 14 अन्य घायल हुए हैं।



