पत्रकारों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी पहल, स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना-2026 का प्रारूप जारी
छत्तीसगढ़ सरकार ने पत्रकारों और मीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना-2026 का प्रारूप तैयार किया है। योजना लागू करने से पहले 1 से 30 नवंबर तक सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। मीडियाकर्मी जनसंपर्क विभाग की वेबसाइट और ईमेल के माध्यम से अपनी राय भेज सकते हैं।



