अबूझमाड़ में बदला हवाओं का रुख, आत्मसमर्पित महिला माओवादियों ने DRG जवानों को बांधी राखी
अबूझमाड़ में शांति और विश्वास की नई तस्वीर सामने आई, जहां मुख्यधारा में लौट चुकीं आत्मसमर्पित महिला माओवादियों ने रक्षाबंधन पर DRG जवानों और पुलिस अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधी। इस पहल ने भाईचारे, सुरक्षा और विश्वास का संदेश दिया।



