छत्तीसगढ़ में 1.50 करोड़ ‘आशीर्वाद के दीये’: PM मोदी के जन्मदिन पर गांव-गांव जला दीप, सेवा-संकल्प से गूंजा प्रदेश
छत्तीसगढ़ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम में प्रदेशभर में 1.50 करोड़ से अधिक दीये प्रज्वलित किए गए। महिलाओं, युवाओं, किसानों, श्रमिकों और आम नागरिकों ने जनभागीदारी के साथ सेवा, सुशासन और संकल्प का संदेश दिया।



