मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

रायपुर, 6 जुलाई 2026


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रख्यात शिक्षाविद एवं महान राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर मुख्यमंत्री निवास में उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी संदेश में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता, सांस्कृतिक अस्मिता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि उनके आदर्श और विचार विकसित, सशक्त एवं अखंड भारत के निर्माण की दिशा में सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्रहित में दिया गया योगदान देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके विचार आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *