ई-रिक्शा हैकिंग पर केंद्र सरकार सख्त, Chinese App BAT-BMS को Play Store और App Store से हटाने के निर्देश

ई-रिक्शा हैकिंग पर केंद्र सरकार सख्त, Chinese App BAT-BMS को Play Store और App Store से हटाने के निर्देश

नई दिल्ली, 3 जुलाई 2026

देशभर में ई-रिक्शा हैकिंग की बढ़ती घटनाओं के बाद केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए Chinese App BAT-BMS को Google Play Store और Apple App Store से हटाने के निर्देश दिए हैं। हाल के दिनों में कई शहरों से चलते-चलते ई-रिक्शा बंद होने की घटनाएं सामने आई थीं, जिनके पीछे इस ऐप के दुरुपयोग की बात सामने आई।

जानकारी के अनुसार, Shenzhen Grenergy Technology द्वारा विकसित BAT-BMS ऐप मूल रूप से Bluetooth Enabled Lithium Battery की चार्जिंग, तापमान, वोल्टेज और बैटरी हेल्थ की निगरानी के लिए बनाया गया था। हालांकि, कुछ शरारती तत्वों ने इसका गलत इस्तेमाल कर असुरक्षित बैटरी वाले ई-रिक्शा को बीच सड़क में बंद करना शुरू कर दिया।

सरकार ने बताया कि ई-रिक्शा बंद करने से जुड़े दो ऐप हटाए जा चुके हैं और इस मुद्दे को ऐप स्टोर संचालित करने वाली कंपनियों के साथ भी उठाया जाएगा।

ऐसे होती थी हैकिंग

भारत में बिकने वाले कई सस्ते ई-रिक्शा की Lithium Battery BMS में पासवर्ड या अन्य सुरक्षा व्यवस्था नहीं होती। ऐसे में बैटरी का ब्लूटूथ 10 से 15 मीटर की दूरी तक किसी भी मोबाइल से कनेक्ट हो सकता है। शरारती तत्व BAT-BMS ऐप के जरिए बैटरी से बिना पासवर्ड कनेक्ट होकर ‘Discharge’ फीचर को बंद कर देते थे, जिससे बैटरी की पावर सप्लाई कट जाती थी और ई-रिक्शा बीच रास्ते में बंद हो जाता था।

विशेषज्ञों के अनुसार, Lead-Acid Battery वाले पुराने ई-रिक्शा इस खतरे से पूरी तरह सुरक्षित हैं क्योंकि उनमें ब्लूटूथ सुविधा नहीं होती। वहीं, कई कंपनियों की सुरक्षित लिथियम बैटरियों पर भी यह ऐप काम नहीं करता।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *