रायपुर, 3 जुलाई 2026
मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के उद्देश्य से 5 जुलाई को रायपुर के विमतारा हॉल, शंकर नगर में मेगा रक्तदान महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मोपॉलिटन, रोटरी क्लब ऑफ कॉस्मो दिवास, रोटरी क्लब ऑफ रायपुर इन्फिनिटी और इनर व्हील क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मोपॉलिटन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
इस महाअभियान में शामिल होने के लिए सांसद बृजमोहन अग्रवाल और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को विशेष आमंत्रण भेजा गया है। वहीं NEWS24 और लल्लूराम डॉट कॉम इस आयोजन के मीडिया पार्टनर हैं।
रक्तदान शिविर का आयोजन सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा। इस अभियान में DKMS Foundation India, ICAI (Raipur Branch) और आशीर्वाद ब्लड सेंटर का विशेष सहयोग रहेगा।
आयोजकों ने शहरवासियों, युवाओं, सामाजिक संगठनों और विभिन्न संस्थानों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की है। उनका कहना है कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज का जीवन बचा सकता है।
आयोजकों के अनुसार इस महाअभियान का लक्ष्य 500 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह करना है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।
